About Us
हम सिर्फ रुद्राक्ष नहीं बेचते, हम आपके जीवन में शांति, ऊर्जा और सकारात्मकता लाने का माध्यम हैं। हमारी संस्था वर्षों से असली, प्रमाणित और ऊर्जावान रुद्राक्ष प्रदान करने के लिए समर्पित है। हर एक रुद्राक्ष को पूरी सावधानी से चुना जाता है, ताकि आपको उसका पूरा आध्यात्मिक लाभ मिल सके।
हमारी विशेषताएं:
- 100% ऑरिजिनल और लैब टेस्टेड रुद्राक्ष
- हर रुद्राक्ष की ऊर्जा और गुणवत्ता की जांच
- आपकी राशि और समस्या के अनुसार सही मार्गदर्शन
- सीधे स्रोत से प्राप्त, बिना किसी मिलावट के
वैदिक विधि से अभिमंत्रित, शुद्ध एवं दिव्य रुद्राक्ष
हमारे संस्थान से भेजा जाने वाला प्रत्येक रुद्राक्ष पूर्ण श्रद्धा, शुद्धता और वैदिक परंपराओं का पालन करते हुए योग्य एवं विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से अभिमंत्रित कराया जाता है। हम मानते हैं कि रुद्राक्ष केवल एक धारण करने योग्य वस्तु नहीं, बल्कि भगवान शिव की कृपा, आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का पवित्र प्रतीक है।
इसी कारण हमारे यहाँ हर रुद्राक्ष को विशेष मंत्रोच्चार, पूजन और वैदिक विधि के साथ अभिमंत्रित करने के उपरांत ही श्रद्धापूर्वक प्रेषित किया जाता है, ताकि वह अपने धारक तक केवल एक उत्पाद के रूप में नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, दिव्य आशीर्वाद और आध्यात्मिक संरक्षण के साथ पहुँचे।
हमारी प्राथमिकता केवल रुद्राक्ष उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि आपको ऐसी पवित्र अनुभूति प्रदान करना है, जिसमें शुद्धता, विश्वास, संस्कार और ईश्वरीय कृपा का समावेश हो। इसी विश्वास के साथ हमारा संस्थान प्रत्येक रुद्राक्ष को आपके लिए विशेष, पवित्र और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाकर भेजता है।
ज्योतिषाचार्य जीतेन्द्र 'मोहन'
- ज्योतिष रत्न
- ज्योतिष भानु
- वास्तु आचार्य
- ज्योतिष मार्तण्ड
- इंटर नेशनल एस्ट्रोलॉजी फेडरेशन द्वारा ‘ज्योतिष गौरव सम्मान से सम्मानित ।
सहयोगी संस्थान
NAKSHATRA SQUARE
A HOUSE OF ASTROLOGY
- कुण्डली वास्तु एवं हस्तरेखा
- समस्या है तो समाधान भी है
Our Team

Mr. Jitender Mohan
Founder & CEO

Mr. Mahesh Thakral
Chief Financial Officer

Mr. Rahul Kumar
Chief Marketing Officer

Mrs. Kiran
Sales and Marketing Head
ज्योतिषाचार्य जीतेन्द्र 'मोहन'
ज्योतिषाचार्य जितेन्द्र ‘मोहन’ जी एक प्रतिष्ठित एवं अनुभवी ज्योतिषाचार्य हैं, जो पिछले लगभग 15 वर्षों से ज्योतिष, वास्तु एवं आध्यात्मिक परामर्श के क्षेत्र में सक्रिय रूप से सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
श्री ‘मोहन’ जी को ज्योतिष रत्न, ज्योतिष भानु, ज्योतिष दिवाकर, ज्योतिष मार्तण्ड एवं वास्तु आचार्य जैसी अनेक प्रतिष्ठित उपाधियों से सम्मानित किया गया है। साथ ही, जितेंद्र ‘मोहन’ जी को इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी फेडरेशन द्वारा “ज्योतिष गौरव सम्मान” से भी अलंकृत किया जा चुका है, जो इनके ज्ञान, अनुभव और समाज के प्रति आपके योगदान को दर्शाता है।
श्री ‘मोहन’ जी का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में सही मार्गदर्शन, सकारात्मक ऊर्जा और संतुलन स्थापित करना है। इन्होने अपने अनुभव और ज्ञान के माध्यम से अनेक लोगों के जीवन में सुधार और नई दिशा प्रदान की है।
“नक्षत्रा स्क्वायर” हमारा ज्योतिष संस्थान है, जो “रुद्राक्ष एक्सप्लोर” की सहयोगी संस्था के रूप में कार्य करता है। इसके माध्यम से आप न केवल ज्योतिषीय परामर्श ले सकते है, बल्कि हम शुद्ध एवं अभिमंत्रित रुद्राक्ष भी उपलब्ध कराते हैं, ताकि लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त हो सके।
जो भी जातक अपनी जन्म कुंडली के अनुसार रुद्राक्ष/रत्न या रुद्राक्ष माला धारण करना चाहते हैं, वे ज्योतिषाचार्य जीतेन्द्र ‘मोहन’ जी से सशुल्क मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं, ताकि उन्हें उनके जीवन के लिए उपयुक्त एवं प्रभावशाली रुद्राक्ष का चयन मिल सके।
हमारी पहचान सटीक भविष्यवाणी, सरल मार्गदर्शन और आस्था से जुड़ी सेवाओं के लिए जानी जाती है। नक्षत्रा स्क्वायर अपने प्रत्येक कार्य को पूर्ण श्रद्धा, ईमानदारी और वैदिक सिद्धांतों के अनुरूप करता हैं।
रुद्राक्ष जानकारी
रुद्राक्ष भगवान शिव का अंश माना जाता है और यह मन, शरीर और स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव डालता है...
एक मुखी: आध्यात्मिक उन्नति और हृदय लाभ
दो मुखी: गैस, एसिडिटी और मानसिक संतुलन
तीन मुखी: लीवर और ब्लड सर्कुलेशन
चार मुखी: दिमाग और याददाश्त
पांच मुखी: सभी के लिए सुरक्षित और तनाव कम करता है
छह मुखी: बच्चों और गले/किडनी के लिए
सात मुखी: तनाव और डिप्रेशन में मदद
आठ मुखी: नींद की समस्या
नौ मुखी: शरीर दर्द
दस मुखी: सर्दी-खांसी
रुद्राक्ष को पंचामृत में डुबोकर साफ पानी से धोएं और मंत्र जाप करें...
हाँ, महिलाएं भी रुद्राक्ष धारण कर सकती हैं। यह मानसिक शांति और स्वास्थ्य में मदद करता है...
✔ ध्यान और मंत्र जाप में मदद
✔ चक्र संतुलन
✔ नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा
✔ आत्मिक शांति और जागरण
मान्यता है कि भगवान शिव के आंसुओं से रुद्राक्ष उत्पन्न हुआ...
रुद्राक्ष एक पवित्र बीज है जिसकी उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से मानी जाती है...
रुद्राक्ष मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करता है...
Frequently Asked Questions (FAQ)
रुद्राक्ष भगवान शिव से संबंधित एक पवित्र बीज है, जिसे आध्यात्मिक शक्ति, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यह धारण करने से जीवन में संतुलन और स्थिरता आती है।
हाँ, हमारे संस्थान से प्राप्त सभी रुद्राक्ष पूर्णतः शुद्ध, प्राकृतिक और प्रमाणिक होते हैं। हम गुणवत्ता और विश्वसनीयता का विशेष ध्यान रखते हैं।
हाँ, हमारे यहाँ प्रत्येक रुद्राक्ष योग्य एवं विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से अभिमंत्रित किया जाता है, ताकि आपको उसकी वास्तविक आध्यात्मिक ऊर्जा और आशीर्वाद प्राप्त हो सके।
रुद्राक्ष धारण करने से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक उन्नति में सहायता मिलती है। यह जीवन में संतुलन और स्थिरता लाता है।
हर व्यक्ति की आवश्यकता और उद्देश्य अलग होता है। सही रुद्राक्ष का चयन आपकी समस्या, उद्देश्य और राशि/ज्योतिष के आधार पर किया जाता है। आप हमसे संपर्क कर सलाह ले सकते हैं।
रुद्राक्ष को सोमवार या किसी शुभ दिन प्रातः स्नान के बाद भगवान शिव का ध्यान कर, मंत्र जाप के साथ धारण करना श्रेष्ठ माना जाता है।
हाँ, रुद्राक्ष को सामान्यतः हर समय धारण किया जा सकता है। हालांकि, शुद्धता और सम्मान बनाए रखना आवश्यक है।
नहीं, सही और शुद्ध रुद्राक्ष धारण करने से कोई नुकसान नहीं होता। यह पूर्णतः सुरक्षित और लाभकारी माना जाता है।
हाँ, समय-समय पर रुद्राक्ष को साफ करना चाहिए। आप इसे हल्के गुनगुने पानी से धोकर सूखा सकते हैं और तेल (सरसों/घी) हल्का लगा सकते हैं।
हाँ, हमारा संस्थान पूरे भारत में सुरक्षित और विश्वसनीय डिलीवरी सेवा प्रदान करता है।
राशि के अनुसार रुद्राक्ष
मेष
मेष राशि वालों को तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।
वृष
वृष राशि वालों के लिए छह मुखी रुद्राक्ष धारण करना अच्छा रहता है।
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए चार मुखी रुद्राक्ष अत्यंत लाभकारी है।
कर्क
कर्क राशि वालों को दो मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को 12 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।
कन्या
कन्या राशि वालों को चार मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।
तुला
तुला राशि वालों के लिए आठ मुखी रुद्राक्ष धारण करना अच्छा माना जाता है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।
धनु
धनु राशि वालों के लिए पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करना अच्छा होता है।
मकर
मकर राशि के जातकों को सात मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।
कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए आठ मुखी रुद्राक्ष अच्छा होता है।
मीन
मीन राशि वालों को दस मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।